South Africa Women vs India Women Highlights: केप की नाबाद 81 रनों की पारी से जीता दक्षिण अफ्रीका, रोमांचक मैच में हारा भारत
4 months ago
12
ARTICLE AD
IND vs SA ICC Women's T20 World Cup 2026 Highlights: आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 के रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया. भारत के 158 रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने मरिजाने केप की 45 गेंदों में 81 रनों की नाबाद तूफानी पारी की बदौलत 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत के लिए श्री चरणी ने 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए, लेकिन केप के 7 चौकों और 4 छक्कों के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने मैच अपने नाम कर लिया.