Suryakumar Yadav: कप्तानी छिनी, टीम से भी निकाला... अब जाकर खौला सूर्यकुमार का खून, 200 के स्ट्राइक रेट से कूटे 72 रन
4 days ago
3
ARTICLE AD
Suryakumar Yadav T20: टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बावजूद कप्तानी से हटाए जाने और टीम इंडिया से बाहर होने का गुस्सा आखिरकार सूर्यकुमार यादव के बल्ले से निकला है. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टीम से ड्रॉप होने के बाद सूर्या ने मुंबई टी20 लीग में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए महज 36 गेंदों में 72 रनों की तूफानी पारी खेल डाली. उन्होंने नाबाद रहते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच भी बने.