T20 World Cup: आधी रात में जीत के जश्न में डूबा जोधपुर, जगह-जगह मनी दीवाली
1 year ago
15
ARTICLE AD
T20 World Cup Final: टी20 विश्व कप के रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के जीतते ही शहर में देर रात दीपावली सा माहौल हो गया. युवा ही नहीं हर आयु वर्ग के लोग, महिलाएं व युवतियां भी घरों से बाहर निकल आए और जीत की खुशियां मनाने लगे. शहरवासियों ने जमकर आतिशबाजी की. हर गली-मोहल्लों में पटाखे गूंजने लग गए.