टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. देश के सबसे तेज गेंदबाजों में शुमार 24 वर्षीय इस पेसर ने एक बार फिर टी20 मैच में पारी की पहली गेंद पर विकेट चटकाने का कारनामा करके सबका ध्यान खींचा. यह पिछले चार मैचों में तीसरी बार है, जब मयंक ने टी20 पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया. हालांकि, इस बार उन्होंने टीम इंडिया की जर्सी में नहीं, बल्कि एक टी20 लीग में ये कमाल किया. चलिए जानते हैं.