आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज हो चुका है. भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जैसी टीमों को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन इस टूर्नामेंट में एक टीम ऐसी भी है जिसे सबसे बड़ा फिसड्डी कहा जा रहा है. यह कोई और नहीं बल्कि आयरलैंड की टीम है. टूर्नामेंट में आयरलैंड जब अपना 18वां टी20 विश्व कप मैच खेलने उतरी, तो उसमें हारकर उसने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.