टीम इंडिया के लिए आईसीसी ट्रॉफी का इंतजार 12 साल बाद भी बरकरार है. वनडे वर्ल्ड कप की खिताबी जंग में टीम इंडिया ट्रॉफी से महज एक कदम दूर रह गई. पिछली हार को भूलकर टीम का पूरा फोकस अगली आईसीसी ट्रॉफी यानि टी20 वर्ल्ड पर हो चुका है. जिसके लिए सेलेक्टर्स के लिए टेंशन बढ़ चुकी है. टूर्नामेंट के लिए 6 शानदार स्पिनर्स में से 3 को सेलेक्ट करना है. मेगा इवेंट से पहले महज 6 टी20 इंटरनेशनल मैच बाकी हैं.