T20 विश्व कप के लिए जल्दी टीम इंडिया का ऐलान,15 खिलाड़ियों को चुनेंगे चयनकर्ता
2 years ago
16
ARTICLE AD
बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘भारतीय टीम का चयन अप्रैल के अंतिम हफ्ते के दौरान किया जायेगा और इस समय तक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का पहला हिस्सा खत्म हो जायेगा. राष्ट्रीय चयन समिति दावेदारों की फॉर्म और फिटनेस का आकलन करने की स्थिति में होगी.’’