भारतीय युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में पहली ही गेंद पर विकेट लेकर एक बार फिर अपनी रफ्तार और धार का लोहा मनवाया. यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में दूसरी बार था, जब उन्होंने पारी की पहली गेंद पर विकेट झटका. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने हार्दिक पंड्या और अर्शदीप सिंह की बराबरी कर ली, जबकि इस मामले में सिर्फ एक भारतीय गेंदबाज उनसे आगे है. ये गेंदबाज तीन बार इस कारनामे को अंजाम दे चुका है. आइए जानते हैं...