India vs England 2nd T20I Turning Point: पांच मुकाबलों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने रवि बिश्नोई की खराब गेंदबाजी की ओर इशारा करते हुए स्पष्ट तौर पर कहा कि वह किसी एक खिलाड़ी को हार का दोषी नहीं ठहराना चाहते. मैच के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, "हम सभी जानते हैं कि कहां गलती हुई, लेकिन मैं किसी एक खिलाड़ी पर उंगली नहीं उठाना चाहता." 17वां ओवर लेकर आए बिश्नोई ने 29 रन लुटाकर मैच का रुख इंग्लैंड की तरफ मोड़ दिया. इससे पहले अर्शदीप सिंह के एक ओवर में 27 रन गए. ये दो महंगे ओवर मुकाबले का टर्निंग पॉइंट साबित हुए.