Unique Records: एक ही मैच में 0 का पेयर बनाने और 10 विकेट लेने वाले क्रिकेटर
2 years ago
23
ARTICLE AD
बैटिंग में जीरो और बॉलिंग में हीरो. मुरलीधरन, शेन वॉर्न, वकार यूनुस जैसे क्रिकेटरों के नाम एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में 0 पर आउट होने और 10 या इससे अधिक विकेट लेने का 'अनोखा' रिकॉर्ड दर्ज है. टेस्ट में 800 विकेट लेने वाले अकेले बॉलर मुरली तो दो बार यह 'कमाल' कर चुके हैं. भारत के रिस्ट स्पिनर चंद्रशेखर भी ऐसा कर चुके हैं.