UP Weather Update : कड़ाके की ठंड से कांपा प्रदेश, मेरठ में टूटा 21 साल का रिकॉर्ड, घने कोहरे की चेतावनी
2 years ago
11
ARTICLE AD
कड़ाके की ठंड से प्रदेश कांप रहा है। मेरठ में ठंड का 21 साल का रिकॉर्ड टूटा और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं अयोध्या 2.5 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा, जबकि कानपुर और मुजफ्फरनगर में तापमान 2.6 डिग्री दर्ज हुआ।