Vaibhav sooryavanshi unique records: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर इतिहास रच दिया. वह भारत और दुनिया के किसी भी फुल-मेंबर देश के लिए अंतरराष्ट्रीय टी20 खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर बन गए हैं. मैच में जोश टंग की रफ्तार से जूझने के बाद उन्होंने जोफ्रा आर्चर को शानदार छक्का जड़ा. हालांकि, 10 गेंदों में 14 रन बनाकर वह विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए. इसके साथ ही वह डेब्यू मैच में अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज कर गए.