Rohit Sharma got out on duck अफगानिस्तान के खिलाफ चयनकर्ताओं ने उनको इस फॉर्मेट में चुना और 427 दिन के बाद बतौर कप्तान वह एक बार फिर से मैदान पर उतरे. टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने पहले गेंदबाजी चुना. अफगानिस्तान ने भारत के सामने 20 ओवर में 5 विकेट पर 158 रन का स्कोर खड़ा किया. कप्तानी में पुराना रंग दिखाने वाले भारतीय दिग्गज बल्लेबाजी में नाकाम रहे और शर्मनाक तरीके से आउट होकर वापस लौटे.