VIDEO: WTC फाइनल के पहले दिन ने दिया बुमराह एंड कंपनी को फॉर्मूला

1 year ago 22
ARTICLE AD
नई दिल्ली. लॉर्ड्स के मैदान पर wtc फाइनल के पहले दिन एक बड़ी लेसन भारतीय गेंदबाजों के लिए लेकर आया.कैगिसो रबाडा और मॉर्को येंसन ने जिस तरह की लाइन और लेंथ पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेंदबाजी की वो भारतीय तेज गेंदबाजों के लिए बड़ा सबक था. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बैटिंग का न्योता दिया था. कंगारू टीम की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि 67 के स्कोर तक 4 विकेट गिर गए थे. उस्मान ख्वाजा तो खाता तक नहीं खोल पाए, वहीं ट्रेविस हेड सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए. स्टीव स्मिथ और ब्यू वेबस्टर ने 79 रनों की पार्टनरशिप कर ऑस्ट्रेलिया को संकट से उबारा. स्मिथ 66 रन बनाकर आउट हुए.कगिसो रबाडा ने उस्मान ख्वाजा को शून्य के स्कोर पर आउट कर ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया. रबाडा ने धड़ाधड़ विकेट चटकाते हुए दक्षिण अफ्रीका के 5 विकेट चटका डाले, जिनमें से उन्होंने 2 को क्लीन बोल्ड भी किया. रबाडा ने उस्मान ख्वाजा, कैमरन ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस और मिचेल स्टार्क का विकेट लिया. उनके अलावा मार्को जानसेन ने भी अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर 3 विकेट लिए. वहीं एडन मार्करम और केशव महराज ने एक-एक विकेट लिया.
Read Entire Article