VIDEO: अनाया बांगड़ ने किसको दिखाने के लिए की सूर्यकुमार यादव की तरह बल्लेबाजी

9 months ago 21
ARTICLE AD
नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान से सोशल मीडिया तक अनाया बांगड़ की कहानी लगातार सुर्खियाँ बटोर रही है. जेंडर चेंज की अपनी निजी और साहसिक यात्रा के बाद अनाया न सिर्फ़ ज़िंदगी में एक नई पहचान के साथ आगे बढ़ी हैं, बल्कि क्रिकेट के प्रति उनका जुनून भी पहले से कहीं ज़्यादा निखर कर सामने आया है. सोशल मीडिया पर अनाया बांगड़ लगातार अपनी बल्लेबाज़ी के वीडियो शेयर कर रही हैं, जिनमें उनका अंदाज़ कई बार भारतीय स्टार बल्लेबाज़ सूर्यकुमार यादव की याद दिलाता है. अपरंपरागत शॉट्स, फुर्तीला फुटवर्क और 360-डिग्री एप्रोच के साथ अनाया की बल्लेबाज़ी देखने वालों को आकर्षित करती है. नेट प्रैक्टिस हो या घर का अंगन , वह अपने हर सेशन का वीडियो बनाकर यह दिखाती हैं कि क्रिकेट उनके लिए सिर्फ़ खेल नहीं, बल्कि पहचान और आत्मविश्वास का ज़रिया है. अनाया के ये वीडियो न सिर्फ़ उनकी तकनीक और मेहनत को दर्शाते हैं, बल्कि यह भी बताते हैं कि वह लगातार खुद को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रही हैं.
Read Entire Article