VIDEO: अब जडेजा का ये बहाना सुनकर आप दीवार पर अपना सिर मार लेंगे, गजबै है

11 months ago 19
ARTICLE AD
नई दिल्ली. टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. अफ्रीकी टीम ने 549 रनों का लक्ष्य दिया और चौथे दिन के अंत में टीम इंडिया 27 रनों पर 2 विकेट गंवा चुकी है. भारतीय टीम हार की कगार पर है और इसके पहले ही रवींद्र जडेजा ने बहानेबाजी शुरू कर दी है.चौथे दिन के समापन के बाद रवींद्र जडेजा प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजर आए. इसी बीच उन्होंने टीम इंडिया की हार से पहले टॉस को विलेन बना दिया. उनका मानना था कि अगर टीम इंडिया टॉस जीत जाती, तो चीजें अलग होती. उन्होंने कहा, ‘2019 में जब हम उनके खिलाफ खेले थे, उसमें और अभी में उतना फर्क नहीं है. उनका स्क्वाड भी लगभग वैसा ही है. क्रिकेट में सबकुछ टाइमिंग पर निर्भर करता है. अगर आप टॉस नहीं जीतते हैं, तो चीजें वहीं से शुरू हो जाती है. अगर हम टॉस जीतते, तो शायद बेहतर स्थति में होते लेकिन ये खेल का सिर्फ एक हिस्सा है.’
Read Entire Article