नई दिल्ली. विशाखापत्तनम में अर्शदीप सिंह ने सीरीज के 5वें मुकाबले में 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट लिए. यह उनका पहला टी20 इंटरनेशनल फाइव विकेट हॉल रहा, जो किसी भी गेंदबाज के लिए गर्व की बात होती है. हालांकि इसी के साथ एक अनचाहा रिकॉर्ड भी उनके नाम हो गया. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे महंगा 5 विकेट हॉल का रिकॉर्ड भी अब उन्हीं के नाम पर है. भारत की जीत की कहानी सिर्फ गेंदबाजी तक सीमित नहीं रही. बल्लेबाजी में भी टीम इंडिया ने दम दिखाया. ईशान किशन ने शानदार शतक जमाया और 103 रन की तूफानी पारी खेली. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 63 रन बनाकर रनों की रफ्तार बनाए रखी. हार्दिक पंड्या और अभिषेक शर्मा ने भी तेज रन जोड़कर स्कोर को 271 तक पहुंचाया. दोनों खिलाड़ियों का मैच के बाद का वीडियो बहुत तेजी के साथ वायरल हुआ.