VIDEO: एशिया कप के लिए सेलेक्शन आज, जानिए कैसी होगी टीम इंडिया ?

1 year ago 22
ARTICLE AD
नई दिल्ली. यूएई में अगले महीने से शुरू हो रहे एशिया कप 2025 के लिए आज भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान होगा. इस बार टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 से संन्यास के बाद ये भारत का पहला बड़ा टूर्नामेंट है. पूरी संभावना है कि सूर्यकुमार यादव ही कप्तान होंगे, क्योंकि सर्जरी के बाद उनके फिटनेस टेस्ट पास करने की खबर है. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जगह तय मानी जा रही है, इस कारण शुभमन गिल के नाम पर चर्चा जारी है. यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज के नाम पर भी विचार किया जा रहा है, ऐसे में 2-3 प्लेयर्स ऐसे हैं जिनपर खींचतान चल रही है.भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 में डिफेंडिंग चैंपियन बनकर उतरेगी. इसका पिछले संस्करण 2023 में खेला गया था, जिसके फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब जीता था. एशिया कप 2025 यूएई में 9 सितंबर से शुरू होगा. भारत का पहला मैच 10 को यूएई के साथ है, अगला मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान और ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 19 सितंबर को ओमान के साथ है.राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक आज मुंबई में होगी, इसमें एशिया कप के लिए भारतीय टीम चुनी जाएगी. टीम चुनने के बाद चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर के साथ कप्तान प्रेस कांफ्रेंस करेंगे. ये दोपहर में करीब 1:30 बजे शुरू होगी.
Read Entire Article