VIDEO: कप्तान सूर्यकुमार की किस बात ने बाकी कप्तानों को चौंकने पर किया मजबूर

2 months ago 8
ARTICLE AD
नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 कैप्टन्स डे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से कहा,हमने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना नहीं किया, बल्कि उन्होंने मना किया है. मुझे लगता है कि मानसिकता काफी साफ है. हमने मैच खेलने से मना नहीं किया है. यह दूसरी तरफ से आया है. आईसीसी ने आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है. बीसीसीआई और सरकार ने आईसीसी के साथ मिलकर एक न्यूट्रल वेन्यू तय किया है. हमारी फ्लाइट कोलंबो के लिए बुक है. इसलिए हम निश्चित रूप से जा रहे हैं. टीम में चर्चा हुई है कि हम पहले 7 फरवरी को खेलेंगे, फिर वहां जाएंगे. उल्लेखनीय है कि भारत के साथ न खेलने का पाकिस्तान का रुख आईसीसी के टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने के फैसले के बाद आया है. सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए भारत में खेलने से मना करने के बाद बांग्लादेश को बाहर कर दिया गया था. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने बुधवार को फिर से कहा कि उनकी सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम आगामी मेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ नहीं खेलेगी, जिसकी सह-मेजबानी श्रीलंका और भारत करेंगे.
Read Entire Article