VIDEO: किस खिलाड़ी के चमत्कार के भरोसे हिंदुस्तान को हराना चाहता है पाकिस्तान ?

1 year ago 20
ARTICLE AD
नई दिल्ली. एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत और पाकिस्तान आज तीसरी बार भिड़ेंगे.ग्रुप स्टेज और सुपर-4 स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को हराया लेकिन फाइनल में कांटे की टक्कर की उम्मीद है.यह पहली बार है जब भारत और पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में खेलेंगे. दोनों टीमें आखिरी बार फाइनल मैच में 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ी थीं जिसमें पाकिस्तान जीता था।भारत और पाकिस्तान के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट में 13वीं बार किसी टूर्नामेंट या ट्राई सीरीज का फाइनल मैच होने जा रहा है. इससे पहले 12 मैच में 8 बार पाकिस्तान और महज 4 बार भारत को जीत मिली है. ये रिकॉर्ड थोड़ा डरा तो रहा है, लेकिन एशिया कप फाइनल में भारत का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। टीम इंडिया ने अब तक एशिया कप में 11 फाइनल मैच खेले है, जिसमें से केवल तीन में उसे हार मिली है.
Read Entire Article