VIDEO: किस बात को लेकर विशाखापट्टनम में टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का माहौल गर्म है

10 months ago 17
ARTICLE AD
नई दिल्ली. सहायक कोच रेयान टेन डोएशे ने शुक्रवार को कहा कि टेस्ट श्रृंखला में उम्मीद से खराब प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा वनडे श्रृंखला जीतने के लिए कुछ हद तक ‘बेताब’ है भारत हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से से दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला 0-2 से हार गया था और वनडे श्रृंखला अब 1-1 से बराबर है. डोएशे ने एकदिवसीय श्रृंखला के निर्णायक तीसरे वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘ खिलाड़ियों का यह एक बहुत ही अलग समूह है, लेकिन खिलाड़ी अपनी जिम्मेदारी को लेकर पूरी तरह से जागरूक है.  लोकेश राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने रांची में पहला वनडे 17 रन से जीता लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने रायपुर में चार विकेट की जीत से शानदार वापसी की. डोएशे ने कहा, ‘‘हम हमेशा जीतना चाहते हैं जब कुछ हार का सिलसिला शुरू हो जाता है और प्रदर्शन हमारी अपेक्षा से कम हो जाता है तो निश्चित तौर पर मुझे लगता है कि यह श्रृंखला के दृष्टिकोण से थोड़ी हताशा है.
Read Entire Article