VIDEO: किसकी वजह से टेस्ट क्रिकेट को टा-टा कहने वाले है श्रेयस अय्यर ?

1 year ago 21
ARTICLE AD
नई दिल्ली. मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को सूचित किया है कि वह अब लाल गेंद क्रिकेट यानी टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से ब्रेक लेना चाहते हैं. अय्यर के ब्रेक लेने के फैसले पर अपडेट देते हुए बीसीसीआई ने कहा कि भारत का यह बल्लेबाज छह महीने तक रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहेगा. उन्होंने पीठ में समस्या को देखते हुए यह फैसला किया है. बीसीसीआई ने लिखा, श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई को लाल गेंद वाले क्रिकेट से छह महीने का ब्रेक लेने के अपने फैसले की सूचना दे दी है. ब्रिटेन में पीठ की सर्जरी कराने और अच्छी तरह से ठीक होने के बाद हाल ही में लंबे प्रारूप में खेलते समय उन्हें बार-बार पीठ में ऐंठन और अकड़न का अनुभव हुआ है.
Read Entire Article