VIDEO: के एल राहुल ने गिल-क्रॉली विवाद पर दिया बड़ा बयान, जैसा करोगे वैसा भरोगे

1 year ago 23
ARTICLE AD
लॉर्ड्स. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में शतक जड़ दिया. वह दूसरे ऐसे भारतीय बन गए हैं, जिसने लॉर्ड्स के मैदान पर एक से ज्यादा शतक लगाए हों. इस मामले में सबसे आगे दिलीप वेंगसरकर का नाम हैं. वेंगसरकार ने इस मैदान पर तीन शतक जड़े हैं. हालांकि शतक जड़ने के बाद राहुल तुरंत ही आउट हो गए. उन्हें बशीर ने आउट किया. कर्नाटक के इस खिलाड़ी ने 177 गेंद में 13 चौकों की मदद से 100 रन बनाए. लीड्स में सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने के बाद मौजूदा पांच मैचों की सीरीज में यह उनका दूसरा शतक है. राहुल ने क्रीज पर कुछ शानदार ड्राइव और फ्लिक खेले. वेंगसरकर ने 1979, 1982 और 1986 में लॉर्ड्स में तीन शतक लगाए हैं. राहुल और वेंगसरकर सहित 10 भारतीय लॉर्ड्स में ‘ऑनर्स बोर्ड’ पर जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. वेंगसरकर क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इस प्रतिष्ठित स्थल पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं.
Read Entire Article