VIDEO: क्या रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनते देख रहे है आईसीसी चीफ जय शाह?

9 months ago 21
ARTICLE AD
नई दिल्ली.वैसे तो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक कप्तान आए हैं. मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व सचिव और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मौजूदा अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) असल में किसे अपना कप्तान मानते हैं? इस बात का खुलासा उन्होंने स्वयं किया है. हाल ही में मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान उन्होंने रोहित शर्मा की जमकर प्रशंसा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि वह आज भी इस स्टार बल्लेबाज को अपना कप्तान मानते हैं. क्योंकि रोहित की देखरेख में भारतीय टीम ने आईसीसी के दो बड़े अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.जय शाह ने कहा, हमारे कप्तान यहां बैठे हुए हैं. मैं तो इन्हें कप्तान ही बोलूंगा. क्योंकि आपने हमारे लिए दो ट्रॉफियां जीतकर लाई है. 2023 में हमने लगातार 10 जीत के साथ लोगों का दिल तो जीता. मगर ट्रॉफी नहीं ला पाए. फरवरी 2024 में मैंने राजकोट में कहा था कि हम ट्रॉफी और लोगों का दिल दोनों जीतेंगे. इस बयान के बाद क्यास लगाए जाने लगा कि कहीं रोहित को 2027 के लिए दोबारा से कप्तान ना बना दिया जाए
Read Entire Article