VIDEO: क्यों सूखी पिच पर खेलने से कतरा रहें है कोच गंभीर, गांगुली से नाराजगी क्यों?

11 months ago 19
ARTICLE AD
नई दिल्ली. गंभीर ने ईडन गार्डन्स के पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी से लंबी बातचीत की. इस दौरान उनके साथ कप्तान शुभमन गिल, बल्लेबाजी कोच सितांशू कोटक और गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल थे. टीम मैनेजमेंट पिच को देखकर खुश नहीं है। पिच पर हल्की बेजान घास है और वह लाइट ब्राउन रंग की नजर आ रही है. मैच शुक्रवार से शुरू होना है और तब तक इस पिच के बदलने की ज्यादा उम्मीद नहीं है. हालांकि, बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उनसे स्पिनरों की मददगार पिच बनाने जैसी कोई बात नहीं कही है. गांगुली ने कहा, उन्होंने अभी तक इसके बारे में नहीं पूछा है. इसलिए मैं इस सवाल का जवाब नहीं देख सकता. ये काफी अच्छी पिच लग रही है. इस मैदान ने इस सीजन अभी तक दो रणजी ट्रॉफी मैचों की मेजबानी की है और दोनों मैचों में पिच धीमा खेली है.
Read Entire Article