VIDEO: चौथे दिन का बड़ा प्लान, लॉर्ड्स की लड़ाई जीत सकता है हिंदुस्तान

1 year ago 23
ARTICLE AD
लॉर्ड्स.तीसरा टेस्ट देखने पहुंचे भारत के तीन धुरंधर कोच ने बताया कि भारत चौथे दिन कैसे जीत का रास्ता तैयार कर सकता है. यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह ने कहा कि शुभमन गिल की कप्तानी का बड़ा टेस्ट होगा क्यों यहां रन लीक भी नहीं करना और विकेट भी निकालना है. भारत के लिए लॉर्ड्स टेस्ट मैच में आज (रविवार) का दिन अहम हो गया है. कप्तान शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम इंडिया को अब अपने गेंदबाजों से उम्मीद है.क्योंकि बल्लेबाजों ने इंग्लैंड को करारा जवाब देकर स्कोर को बराबर कर दिया. जसप्रीत बुमराह, सिराज और आकाश दीप की तिकड़ी के साथ साथ दोनों स्पिनर का रोल भी चौथे बड़ा हो जाएगा. गेंदबाजो को इंग्लैंड को दूसरी पारी में जल्द से जल्द आउट करने के साथ रनों के बहाव को कंट्रोल में रखना होगा. .अगर ऐसा हुआ तो भारत को कम रनों का टारगेट मिलेगा हलांकि चौथी पारी खेलना लॉर्ड्स की पिच पर बड़ी चुनौती होगी.
Read Entire Article