VIDEO: जीत के फॉर्मूले पर फेवरट खिलाड़ियों की लिस्ट पड़ रही है टीम पर भारी

11 months ago 19
ARTICLE AD
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपनी खराब गेंदबाजी की वजह से सुर्खियों में हैं. रांची के बाद रायपुर वनडे में भी उनकी धुनाई हो गई और नतीजा टीम इंडिया ने दूसरा मैच गंवा दिया. सवाल ये है कि आखिर इतनी पिटाई के बावजूद प्रसिद्ध कृष्णा क्यों टीम इंडिया की आंखों के तारे बने हुए हैं? आखिर क्यों टेस्ट, टी20 और वनडे में बेहद ही खराब इकॉनमी रेट होने के बाद भी उन्हें मौके पर मौके दिए जा रहे हैं. जानकार मानते हैं कि प्रसिद्ध कृष्णा को वर्ल्ड कप 2027 की इनवेस्टमेंट के तौर पर देखा जाता है. दरअसल अगला वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा जहां की पिच उछाल भरी होती हैं. प्रसिद्ध कृष्णा हिट द डैक बॉलर हैं, मतलब वो पिच पर गेंद को पटकते हैं और इसी तरह के गेंदबाज साउथ अफ्रीकी सरजमीं के लिए चाहिए. मुमकिन है कि टीम इंडिया उन्हें अभी से ज्यादा से ज्यादा मौके देकर आगे के लिए तैयार कर रही हो.
Read Entire Article