VIDEO: दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी ने बैटिंग करने से पहले क्या किया जानिए

7 months ago 17
ARTICLE AD
नई दिल्ली. 142 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत किसी बुरे सपने जैसे रही. मोहम्मद शमी, मोहसिन खान और प्रिंस यादव की तिकड़ी ने चार विकेट 4.3 ओवर में झटक लिए. केएल राहुल पहली गेंद पर मोहम्मद शमी का शिकार बने. उनका खाता नहीं खुला. प्रिंस यादव ने पथुम निसांका (1) और अक्षर पटेल (0) को आउट कर दिया. मोहसिन खान ने नीतीश राणा (15 रन) का विकेट ले लिया. शमी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट लिए. प्रिंस यादव ने 3 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट लिए. मोहसिन ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया. 5 ओवर के अंदर 4 विकेट गिर जाने के बाद रिजवी और स्टब्स ने मोर्चा संभाला. दोनों ने मैच को फिनिश करके ही दम लिया. समीर ने 47 गेंद पर नाबाद 70 रन बनाए. इस दौरान 5 चौके और 4 छक्के लगाए. स्टब्स ने 32 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए.
Read Entire Article