VIDEO: दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने किया ऐसा दावा जो हैरान कर गया

2 months ago 10
ARTICLE AD
नई दिल्ली. अक्षर पटेल लगातार दूसरे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालने जा रहे हैं. पिछले सीजन में टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई. ऐसे में इस बार अक्षर की नजर न सिर्फ बेहतर प्रदर्शन पर होगी, बल्कि टीम को खिताब की दौड़ में आगे ले जाने पर भी रहेगी. सीजन की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ने बड़ा ऐलान कर दिया है. अक्षर पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि स्टार बल्लेबाज केएल राहुल 2026 आईपीएल सीजन में ओपनिंग बल्लेबाजी करेंगे. 2025 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख बल्लेबाज के रूप में साइन किए गए केएल राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए मध्य क्रम में, मुख्य रूप से नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए, 13 पारियों में 539 रन बनाए, जिसमें एक शानदार शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं.
Read Entire Article