VIDEO: दो आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले रोहित शर्मा का हुआ अपमान-मनोज तिवारी

1 year ago 20
ARTICLE AD
नई दिल्ली. न्यूज 18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने कहा कि जब से गौतम गंभीर हेड कोच बने हैं, तब से रविचंद्रन अश्विन संन्यास ले चुके हैं. रोहित और विराट ने ऐसा किया है. बाकी चीजें घटित हुई हैं जैसे खिलाड़ियों को अप्रत्यासित रूप से टीम से जोड़ा गया और फिर सीधे XI में खिला लिया गया. हम देख चुके हैं कि गंभीर स्थिर नहीं रहे हैं.पूर्व बल्लेबाज ने कहा, जैसे हालात पैदा हो चुके हैं, जैसा माहौल बन चुका है , उससे इन खिलाड़ियों पर बहुत ज्यादा दबाव है. मनोज बोले, रोहित और विराट भारतीय क्रिकेट के साधारण सेवक रहे हैं. इन्होंने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई दी है. हमने देखा है कि इन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए अपना दिल, अपना आत्मा सबकुछ झोंक दिया है. अगर ये खिलाड़ी महसूस करते हैं कि चीजें उनकी छवि को प्रभावित कर रही हैं और अब ड्रेसिंग रूम में उनकी जरूरत नहीं है, तो वे संन्यास लेने के बारे में सोच सकते हैं
Read Entire Article