VIDEO: न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाने के बाद टीम इंडिया की मस्ती देखिए

9 months ago 24
ARTICLE AD
नई दिल्ली. भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा टी20 आंध्र प्रदेश के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार, 28 जनवरी को खेला जाएगा. भारत शुरूआती 3 मैचों को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बना चुका है, हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिहाज से अगले दोनों मैच भी महत्वपूर्ण हैं. दरअसल टीम अपने विकल्पों और तैयारियों को परख सकती है. हार्दिक पांड्या को आराम दिया जा सकता है, जिन्होंने पहले तीनों मैचों में गेंदबाजी की है. हालांकि जसप्रीत बुमराह खेल सकते हैं, श्रेयस अय्यर को भी इस मुकाबले में खिलाया जा सकता है. श्रेयस अय्यर टी20 सीरीज में तिलक वर्मा के रिप्लेसमेंट के तौर पर आए हैं. हालांकि अय्यर टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उन्हें एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में होने वाले चौथे टी20 में प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है. रवि बिश्नोई भी खेल सकते हैं, जिन्हें मैनेजमेंट एक बार फिर परखना चाहेगा. तीसरे टी20 में उन्होंने किफायती गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट लिए थे. हालांकि बिश्नोई टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वाशिंगटन सुंदर के रिप्लेसमेंट के विकल्पों में से एक हैं.
Read Entire Article