भारत के टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को कहा कि पिछले कुछ समय से टीम की गेंदबाजी में अनुभव की कमी खल रही थी और अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी से इस कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी। 36 वर्षीय भुवनेश्वर न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार से यहां शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 श्रृंखला के लिए टीम में चुने जाने के बाद चार साल बाद भारतीय टी20 टीम में लौटे हैं। मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में अय्यर ने कहा कि भुवी टीम में बहुत सारा अनुभव लेकर आते हैं। और हमारे पास इसकी कमी थी, खासकर आईपीएल के बाद। हमारे पास कई नए गेंदबाज थे। लेकिन टी20 में अगर आप उनके करियर ग्राफ को देखें, तो उन्होंने पिछले दो वर्षों में हर बार आईपीएल जीता है.