VIDEO: पहली पारी में सस्ते में आउट होने के बाद शुभमन गिल ने नेट्स पर क्या किया ?

1 year ago 22
ARTICLE AD
मैनचेस्टर. पहले लीड्स में शतक फिर ऐजबेस्टन में दोहरा शतक और शतक लगाने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बल्ला अचानक रूठ गया है. लॉर्ड्स की दोनों पारियों में फेल होने के बाद ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर भी पहली पारी में वो एक अंदर आती गेंद को छोड़ने में आउट करार दिए गए. इय सीरीज में ये लगातार दूसरा मौका है जब वो LBW आउट हुए. लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में कॉर्स की गेंद पर गिल LBW आउट हुए वहीं मैनचेस्टर में वो स्टोक्स का शिकार हुए. गिल ने लॉर्ड्स की पहली पारी में 16 और दूसरी में 6 रन बनाए वहीं ओल्ड ट्रैफर्ड में शुभमन 12 रन बनाकर आउट हुए. अंदर आती गेंदों की काट खोजने के लिए टूसरे दिन बीच मैच में गिल नेट्स पर गए और 40 मिनट तक बल्लेबाजी की. गिल का फॉर्म में आना बेहद अहम है क्योंकि सीरीज में बने रहने के लिए दूसरी पारी में कप्तान को बैट से बड़ा योगदान देना होगा.
Read Entire Article