VIDEO: पहले दिन के खेल के बाद गंभीर और ओवल के ग्राउंडमैन का आमना सामना

1 year ago 21
ARTICLE AD
ओवल. पांचवे टेस्ट के पहले दिन 64 ओवर के खेल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करेत हुए 204 रन बनाए और 6 विकेट गवां दिए है. गेंद इस सीरीज में पहली बार पूरे दिन हरकत करती रही. मैच जैसे ही खत्म हुआ गौतम गंभीर सीधे पिच का जायजा लेने के लिए सेटंर पर गए जहां ग्राउंड मैन ली फॉर्टिस से उनकी आंखे मिली और फिर वो उनको इग्नोर करके पिच देखने लगे. इंग्लैंड की ओर से जहां गस एटकिंसन और क्रिस वोक्स ने लगातार सधी हुई गेंदबाजी की, वहीं जेमी ओवर्टन पर रन पड़ते रहे और बहुत ज्यादा परेशान नहीं कर सके. मगर सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बॉलिंग की तेज गेंदबाज जॉश टंग ने, जिन्हें पिछले 2 टेस्ट में बाहर बैठना पड़ा था. इस पेसर को पहले दिन अपने हर स्पैल में लाइन-लेंग्थ के लिए संघर्ष करना पड़ा और इसकी शुरुआत पहले ओवर में ही हो गई थी, जिसमें 3 बार वाइड गेंद डालीं. इनमें भी 2 बार गेंद इतनी दूर थी की विकेटकीपर भी उसे नहीं रोक पाया और 4-4 रन अतिरिक्त मिल गए.कुल मिलाकर अपने शुरुआती 9 ओवर में ही जॉश टंग ने 4 वाइड गेंदें की, जिसमें उन्होंने 2 अतिरिक्त चौकों समेत 12 रन खर्च कर दिए.
Read Entire Article