VIDEO: पाकिस्तान की वो कमजोरी जिसका फायदा फाइनल में उठाएगी टीम इंडिया

1 year ago 20
ARTICLE AD
नई दिल्ली. एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले का मंच तैयार हो चुका है. 28 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीम खिताब पर कब्जा जमाने के लिए दुबई में आमने-सामने होगी. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. उसका खिताब पर कब्जा होगा. फाइनल मुकाबले के लिए भी भारतीय टीम को जीत का प्रबल दावेदार बताया जा रहा है. क्योंकि जारी टूर्नामेंट में भारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है. वह आला दर्जे का है. UAE की विकट परिस्थियों में जहां अन्य टीमों के बल्लेबाजों को प्रत्येक रनों के लिए जूझते हुए पाया गया है. वहीं भारतीय बल्लेबाजों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को हमेशा एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया है. भारत से उलट पाकिस्तान की बात करें तो जारी टूर्नामेंट में उसकी सबसे बड़ी समस्या उसकी बल्लेबाजी ही रही है. एक दो खिलाड़ियों को छोड़ दें तो बाकी के अन्य बल्लेबाज पूरे टूर्नामेंट में रनों के लिए हमेशा तरसते हुए ही नजर आए हैं. यही मुख्य वजह है कि ग्रीन टीम को अपने से काफी कमजोर टीमों के खिलाफ भी जीत हासिल करने के लिए एंडी चोटी का दम लगाना पड़ा है.
Read Entire Article