VIDEO: पार्थिव पटेल का हार के बाद ये बहाना सुनकर आप हंसी नहीं रोक पाएंगे

7 months ago 18
ARTICLE AD
नई दिल्ली. गुजरात टाइटन्स के सहायक कोच पार्थिव पटेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में पंजाब किंग्स के हाथों मिली तीन विकेट की हार के बाद कहा कि यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था और परिस्थितियों ने बड़ा अंतर पैदा किया. पंजाब किंग्स ने मंगलवार को खेले गए मैच में 163 रन के लक्ष्य को पांच गेंद शेष रहते हासिल कर लिया. पार्थिव ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, एक टीम के तौर पर आप हमेशा चाहते हैं कि कड़ी चुनौती पेश करें. मुझे खुशी है कि हम मैच को आखिरी ओवर तक ले गए. उन्होंने कहा, यह बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था. पिछले तीन-चार दिन से यहां बारिश हो रही है और ग्राउंड्समैन ने विकेट तैयार करने में बहुत अच्छा काम किया. गेंद पुरानी होने के बाद थोड़ी रिवर्स स्विंग हो रही थी और थोड़ी रुक भी रही थी. पावरप्ले के बाद बल्लेबाजी करना आसान नहीं रहा.
Read Entire Article