VIDEO: प्लेइंग XI से लगातार अंदर- बाहर करने वाले के नाम पर क्या बोले अर्शदीप?

9 months ago 24
ARTICLE AD
नई दिल्ली. भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ऐसी किसी परिस्थिति में भी सकारात्मक पक्ष ढूंढ लेते हैं जो उनके अनुकूल नहीं हो और यही वजह है कि वह हर तरह की परिस्थितियों में खेल का पूरा आनंद लेते हैं. गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद से भारतीय टीम में लगातार अंदर-बाहर होते रहे इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज से पूछा गया कि क्या टीम में लगातार होने वाले बदलावों ने उन्हें प्रभावित किया है. अर्शदीप ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘जैसे मैं टीम से अंदर-बाहर होता हूं, उसका अपना फायदा भी है. मेरी गेंद भी अंदर-बाहर जाती है. इसलिए मैं इसका आनंद ले रहा हूं. अर्शदीप ने इस तरह से सबको याद दिलाया कि चयन न होने से गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की उनकी क्षमता पर जरा भी असर नहीं पड़ा है. अर्शदीप ने 73 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 111 विकेट लिए हैं और वह अभी भी सबसे छोटे प्रारूप में भारत के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.
Read Entire Article