VIDEO: फाइनल में इंडिया की जीत के लिए फैंस बता रहे है अलग-अलग फॉर्मूला

7 months ago 17
ARTICLE AD
नई दिल्ली.भारतीय क्रिकेट टीम आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलेगी. इस ऐतिहासिक मुकाबले में भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए देशव्यापी प्रार्थनाएं जारी हैं. प्रयागराज के संगम और वाराणसी के सिंधिया घाट पर प्रशंसकों और वेदपाठी बटुकों ने मां गंगा की आरती की. झांसी के पंचदेव मंदिर में मातृ शक्ति ने टीम इंडिया की सफलता के लिए शत्रु नाशक हवन संपन्न किया. प्रशंसक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के पोस्टर और तिरंगा लेकर जीत के संकल्प के साथ एकजुट हुए हैं.भारतीय टीम के पास इस बार इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि वह लगातार दो बार से खिताब जीत रही है और इस जीत के साथ हैट्रिक पूरी होगी. प्रशंसकों का मानना है कि आज की जीत के साथ ही अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को लेकर हार का पुराना मिथक भी टूट जाएगा. झांसी में भी भारत विजयी भवः के स्वर गूंज रहे हैं, जहां विशेष हवन के जरिए टीम की बाधाएं दूर करने की प्रार्थना की गई.
Read Entire Article