VIDEO: भारतीय स्पिन गेंदबाज कैसे कर रहे है दुबई में बल्लेबाजों का शिकार जानिए

1 year ago 20
ARTICLE AD
नई दिल्ली. चाइनामैन कुलदीप यादव की गेंद समझ पाना एशिया कप में किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल बन गया है. कुलदीप ने यूएई के खिलाफ मैच में 2.1 ओवर में केवल 7 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे. इस मैच में कुलदीप यादव प्लेयर ऑफ द मैच भी बने थे. वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भी कुलदीप यादव की धाकड़ गेंदबाजी नजर आई. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में कुलदीप ने तीन विकेट चटकाए. इस मैच में कुलदीप ने बल्लेबाजों को इस तरह जाल में फंसाया कि वे हैट्रिक ले सकते थे, लेकिन ये कुलदीप लगातार तीन विकेट नहीं चटका पाए. कुछ ऐसा ही हाल अक्षर पटेल का रहा जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 18 रन देकर 2 विकेट लिए. पाकिस्तान के पूर्व लेग स्पिनर एशिया कप में भारत के लिए सबसे बड़ा मैच विनर इन दोनों खिलाड़ी को ही मान रहे है.
Read Entire Article