VIDEO: मैच जिताने वाला प्रदर्शन करने के बाद क्या बोल गए रवींद्र जडेजा?

6 months ago 15
ARTICLE AD
नई दिल्ली. रविंद्र जडेजा ने आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए कई बार अपने चार ओवर पूरे नहीं किए हैं, लेकिन उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं है. उनका कहना है कि वह मैदान पर आने से पहले अपना अहंकार होटल के कमरे में छोड़ देते हैं. जडेजा ने बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपनी टीम को 40 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. कुछ मैचों में अपने चार ओवर पूरे न कर पाने के बारे में जडेजा ने जियोहॉटस्टार से कहा, जब मैं मैदान पर आता हूं, तो अपना अहंकार होटल के कमरे में ही छोड़ देता हूं. मैं सिर्फ इस बारे में सोचता हूं कि टीम मुझसे जो उम्मीद करती है, उसे पूरा करने की कोशिश करूंगा.
Read Entire Article