VIDEO: यशस्वी के कोच ने गौतम गंभीर को दिए प्लेइंग XI के लिए कुछ अहम सुझाव

3 months ago 10
ARTICLE AD
नई दिल्ली. भारत को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनकर इतिहास रचना है तो उसे 8 मार्च को न्यूजीलैंड की चुनौती से पार पाना होगा. मगर खिताबी भिड़ंत से पहले टीम इंडिया की कई सारी खामियां दुनिया के सामने उजागर हुई हैं, जिनकी वजह से भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव संभव है. यहां जान लीजिए कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी दिख सकती है. खासतौर पर वरुण चक्रवर्ती आलोचकों के निशाने पर हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 4 ओवरों में 64 रन लुटा दिए थे. पिछले चारों मैचों में उन्होंने विकेट तो लिया है, लेकिन जमकर धुनाई भी हुई है. वाशिंगटन सुंदर को स्पिन गेंदबाजी विकल्प और चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट के तौर पर देखा जा सकता है, लेकिन टीम इंडिया मैनेजमेंट शायद ही उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर करेगा. इस तथ्य को भुलाया नहीं जा सकता कि चक्रवर्ती अभी टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट (13) लेने वाले गेंदबाज हैं.
Read Entire Article