Video: राशिद खान बल्लेबाजी के दौरान भड़के, गुस्से में खोया आपा और बल्ला फेंक..
2 years ago
21
ARTICLE AD
लीग स्टेज में न्यूजीलैंड की टीम को मात देने वाली अफगानिस्तान की टीम ने सुपर 8 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर बड़ा उलटफेर कर डाला. बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करके सेमीफाइनल में जगह बनाने उतरी टीम बड़ा स्कोर करने में नाकाम रही. कप्तान राशिद खान मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए अपने साथी पर भड़क गए. उन्होंने गुस्से में आकर बल्ला तक फेंक दिया.