VIDEO: रिंकू सिंह की बल्लेबाजी में कौन करता है अदृश्य रूप से मदद जानिए

9 months ago 23
ARTICLE AD
नई दिल्ली. भारत को पहले टी-20 में 48 रन से जीत मिली, भारत की जीत में अभिषेक शर्मा ने धमाका किया और 84 रन की पारी खेली, इसके बाद रिंकू सिंह ने 20 गेंद पर 44 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत के स्कोर को 238 रन पर ले जाने का काम किया. आखिरि में भारतीय टीम यह मैच 48 रन से जीतने में सफल रही. मैच में अभिषेक शर्मा के अलावा रिंकू ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसने फैन्स का दिल जीत लिया, रिंकू ने मैच के बाद अपनी पारी को लेकर बात की और माना है कि टीम से अंदर-बाहर होने से उनके ऊपर काफी दबाव था.रिंकू ने मैच के बाद कहा, मुझ पर दबाव था क्योंकि मैं टीम में अंदर-बाहर हो रहा था. प्लान था कि सिंगल और डबल लेकर अपनी पारी को आगे बढ़ाउंगा, और बीच-बीच में बाउंड्री मारता रहूंगा. साथ ही, आखिर तक टिके रहना और मैच खत्म करना था. मैंने वही किया.गौतम गंभीर सर ने मुझसे कहा कि इरादा पक्का रखो और अंत तक खेलते रहो.
Read Entire Article