VIDEO: रोहित-विराट पर पर्थ मैच से पहले क्या बोल गए कप्तान शुभमन गिल?

1 year ago 21
ARTICLE AD
नई दिल्ली. पर्थ शहर के स्वान नदी के किनारे प्रेस कांफ्रेंस में शुभमन गिल ने कहा, बाहर भले ही कुछ भी बातें चल रही हों, लेकिन रोहित शर्मा से मेरे रिश्ते नहीं बदले हैं. जब भी मुझे मदद की जरूरत होती है, वह हमेशा उपलब्ध होते हैं. चाहे वह पिच के बारे में पता करना हो या कुछ भी. मैं उनसे जाकर पूछता हूं कि आपको क्या लगता है. अगर आप कप्तान होते तो क्या करते. विराट भाई और रोहित भाई से मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं और वे सलाह देने से हिचकिचाते नहीं हैं.26 साल के शुभमन गिल को पता है कि इन दोनों धुरंधरों की जगह लेना मुश्किल है और उन्हें दोनों पूर्व कप्तानों से काफी सहयोग की जरूरत होगी. उन्होंने कहा, मैंने विराट भाई और रोहित भाई से टीम को आगे ले जाने के बारे में काफी बात की है. वह किस तरह से टीम को आगे ले जाना चाहते थे और इस अनुभव और सबक से हमें काफी मदद मिलेगी. माही भाई ( एमएस धोनी), विराट भाई और रोहित भाई ने जो विरासत बनाई है, इतना अनुभव और सीख है. उनका अनुभव और कौशल टीम के लिये बहुत बड़ा है.
Read Entire Article