VIDEO: लीड्स टेस्ट में सही भविष्यवाणी करने वाले ने ऐजबेस्टन को लेकर कही बड़ी बात

1 year ago 22
ARTICLE AD
बर्मिघम. भारत के लिए खेल चुके और इंग्लैंड में सालों पहले बस चुके पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने कहा कि टीम इंडिया को अपने चार मैच विनिंग गेंदबाज ऐजबेस्टन में खिलाने चाहिए तभी वो इंग्लैंड को रोक पाएंगे. लीड्स टेस्ट से पहले आरपी सिंह ने सटीक भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि हेडिंग्ले में रन तो बनेंगे पर यहां रन चेज आसान हो चुका है और ठीक वैसा हुआ भी. न्यूज 18 हिंदी से एकस्क्लूसिव बातचीत में आरपी सिंह ने आगे टीम मैनेजमेंट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बुमराह सिर्फ तीन टेस्ट खेलेंगे तो इसकी डुग्गी पीटने की जरूरत नहीं थी. आरपी सिंह ने ये भी कहा कि बुमराह को इस मैच में खेलना चाहिए क्योंकि यहां हार गए तो सीरीज में बाकी तीन मैचों में दो में बुमराह खेल कर भी क्या करेंगे.
Read Entire Article