VIDEO: लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन की शाम ने बदल दी मैच की तस्वीर

1 year ago 21
ARTICLE AD
लॉर्ड्स.तीसरे टेस्ट में रोमांचक जीत हासिल करने वाली इंग्लैंड टीम के दिलेर कप्तान बेन स्टोक्स का मानना है कि तीसरे दिन की शाम को हुई घटना ने पूरी टीम को बदल दिया. जब आपकी आंखो के सामने आपके दोनों ओपनर 11 खिलाड़ियों के बीच घिरे हो तो वो एहसास ही आपके अंदर जोश भर देता है बाकी इतने क्लोज मैच में थोड़ा बहुत गर्मा गर्मी तो चलती रहती है. बेन स्टोक्स ने दिल खोलकर रवींद्र जडेजा और भारतीय टेलेंडर्स की तारीफ भी की. स्टोक्स ने आगे कहा कि इंग्लैंड के लिए यह एक शानदार जीत थी. आज सुबह जोफ्रा आर्चर को चुनने का फैसला मेरे दिल का था. आज ही के दिन हमने 2019 में वर्ल्ड कप जीता था, जिसमें जोफ्रा ने बड़ी भूमिका निभाई थी. ऐसे में मुझे लगा कि जोफ्रा आज कुछ खास करेंगे, और वही हुआ. जोफ्रा ने दो बड़े विकेट लेकर मैच को पलट दिया. जोफ्रा को शुरुआती स्पेल देने को लेकर बेन स्टोक्स ने कहा कि, यह फैसला आसान नहीं था. ड्रेसिंग रूम में काफी चर्चा हुई. ब्रायडन कार्स ने कल रात शानदार गेंदबाजी की थी, उनकी रफ्तार और लय कमाल की थी. लेकिन मैंने अपने दिल की सुनी और जोफ्रा को मौका दिया, जो टेस्ट टीम में उनकी वापसी का पहला मैच था. कभी-कभी दिल की बात सही होती है.
Read Entire Article