नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी को वेस्टइंडीज के खिलाफ जारी टी20 सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला है. उम्मीद थी कि रांची में उन्हें खिलाया जा सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. भारत उस मैच को हार गया था, फिर भी उन्हें तीसरे मैच में नहीं खिलाया गया. हालांकि उस मुकाबले को जीतकर टीम ने 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है. ऐसे में मुश्किल है कि आज हैदराबाद में होने वाले चौथे टी20 में भी उनकी जगह बने. उनके बचपन के कोच मनीष ओझा ने गौतम गंभीर की स्ट्रेटेजी पर सवाल उठाए हैं.