VIDEO: शमी को टीम से बाहर रखने पर क्या बोल गए गए कप्तान शुभमन गिल?

11 months ago 17
ARTICLE AD
नई दिल्ली.दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को टीम में शामिल न किए जाने पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. गिल ने कहा कि टीम का चयन सिर्फ वर्तमान फॉर्म पर नहीं, बल्कि आगे की योजना और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है. भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने कहा है कि आगामी दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के लिए चुनी गई स्क्वॉड से मोहम्मद शमी को बाहर रखना मुश्किल फैसला था. गिल ने अपने बयान में युवा तेज गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और भविष्य की योजना पर जोर दिया, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि शमी का टेस्ट करियर अब ढलान पर हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए मोहम्मद शमी को टीम में शामिल न किए जाने पर काफी बहस हुई, जबकि इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था. गिल ने कहा कि शमी जैसे कुशल गेंदबाज का चयन नहीं कर पाना हमेशा मुश्किल होता है.
Read Entire Article