VIDEO: शुभमन गिल की बड़ी पारी ने इंग्लैंड की रणनीति पर कैसे फेरा पानी

9 months ago 16
ARTICLE AD
बर्मिघम. भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान बनते ही शुभमन गिल रिकॉर्ड्स की बारिश कर रहे हैं. गिल बतौर कप्तान नंबर-4 पर बैटिंग कर रहे हैं, इस नए क्रम पर उन्होंने लगातार 2 मैचों में दो शतक ठोक डाले हैं. उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट में डबल सेंचुरी लगा दी है, जिसके दम पर उन्होंने एक या दो नहीं जैसे अनगिनत रिकॉर्ड बना डाले हैं.शुभमन गिल अब इंग्लैंड में डबल सेंचुरी लगाने वाले पहले एशियाई कप्तान बन गए हैं. उनसे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान के नाम था, जिन्होंने इंग्लैंड में बतौर कप्तान 193 रन बनाए थे.शुभमन गिल अब टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले दूसरे सबसे युवा भारतीय कप्तान बन गए हैं. उन्होंने 25 साल 298 दिनों की उम्र में यह कारनामा किया है. उनसे आगे सिर्फ मंसूर अली खान पटौदी रहे, जिन्होंने 23 साल 39 दिन की उम्र में डबल सेंचुरी लगाई थी.शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 250+ रन बनाने वाले केवल छठे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग ने कुल 4 बार ऐसा किया था.
Read Entire Article