VIDEO: शुभमन गिल को वनडे का कप्तान बनाए जाने के बाद क्या बोले यशस्वी के कोच

1 year ago 21
ARTICLE AD
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अक्टूबर में खेले जाने वाली वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. सबसे बड़ा बदलाव वनडे टीम की कप्तानी में हुआ है. और अब चयन समिति ने रोहित की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम की भी कप्तानी सौंप दी है, तो श्रेयस अय्यर को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. वैसे रोहित और विराट दोनों को ही वनडे टीम में बरकरार रखा गया है. साथ ही, अगरकर एंड कंपनी ने अक्टूबर-नवंबर में ही दौरे में मेजबानों के खिलाफ खेले जाने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है. हाल ही में एशिया कप जीतने वाली टीम को बरकरार रखते हुए इसमें 16वें सदस्य के रूप में नितीश रेड्डी अलग से एकमात्र खिलाड़ी हैं, तो वनडे में दूसरे विकेटकीपर के रूप में उत्तर प्रदेश के ध्रुव जुरेल को टीम में चुना गया है.
Read Entire Article